उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव से पहले 14 आईएएस अफसरों( IAS officers ) के तबादले हुए हैं, इसमें पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं।इसमें मऊ, आजमगढ़, बलिया, शाहजहांपुर, अमेठी शामिल हैं, वहीं अयोध्या के कमिश्नर (आयुक्त) को भी बदला गया है।इसे यूपी विधानसभा चुनाव की अंतिम तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
शासन ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 14 आईएएस (IAS officers )व 13 पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। फैजाबाद व देवीपाटन मंडल के आयुक्त तथा अमेठी सहित आजमगढ़, मऊ, बलिया व शाहजहांपुर जिले में नए डीएम की तैनाती की गई है।
आईएएस अफसरों(IAS officers ) में अरुण कुमार को जिलाधिकारी मऊ, अमृत त्रिपाठी को जिलाधिकारी आजमगढ़, इंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी बलिया, उमेश प्रताप सिंह को जिलाधिकारी शाहजहांपुर, आईएएस राकेश मिश्रा को जिलाधिकारी अमेठी, आईएएस (IAS )नवदीप रिनवा को मंडलायुक्त अयोध्या और आईएएस एमपी अग्रवाल को मंडलायुक्त देवी पाटन के पद पर नई तैनाती दी गई है।
शासन ने अयोध्या के मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को हटाकर देवीपाटन मंडल गोंडा के आयुक्त की नई जिम्मेदारी दी है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रवाल को पिछले दिनों सचिव से प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति दी गई थी। माना जा रहा था कि उनका तबादला होगा तो शासन में किसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी या किसी बड़े मंडल का आयुक्त बनाया जाएगा। मगर, अयोध्या में भूमि खरीद विवाद सामने आने के बाद उन्हें वहां से हटाकर सचिव स्तर के मंडल की जिम्मेदारी ही दी गई। देवीपाटन मंडल के आयुक्त का पद सचिव स्तर का है। यूपीएसआरटीसी के एमडी नवदीप रिणवा को अयोध्या को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। देवीपाटन के मंडलायुक्त को वेटिंग में डाल दिया गया है। राकेश कुमार मिश्रा को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
कुंवर बहादुर सिंह डीएम वित्त एवं राजस्व पीलीभीत से एडीएम वित्त एवं राजस्व चित्रकूट,राम सिंह गौतम, अपर आयुक्त उद्योग निदेशालय कानपुर से एडीएम वित्त एवं राजस्व पीलीभीत,उदय सिंह, सीडीओ हापुड़ से रजिस्ट्रार अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ,मदन सिंह गर्ब्याल, रजिस्ट्रार अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ से संयुक्त सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक पद पर तैनात किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?