उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( AGRA) में थाना ताजगंज क्षेत्र के एक होटल अमर यात्री निवास में रविवार को खुर्जा की युवती से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती एक युवक को जानती थी। युवक ने उसे मिलने बुलाया था। इसके बाद होटल में लेकर गया। यहां दुष्कर्म किया। पीड़िता की सूचना के बाद पुलिस देर रात बाह ब्लाक प्रमुख लाल सिंह समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पीड़िता खुर्जा की रहने वाली है।
खुर्जा की रहने वाली युवती ने रात 11 बजे पुलिस को काल करके दुष्कर्म की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि बाह क्षेत्र के लाल सिंह से तीन महीने से उसकी बातचीत होती थी। उसने रविवार दोपहर तीन बजे फोन करके ताजगंज क्षेत्र में बुलाया था। यहां गाड़ी में बातचीत करने के बाद वह उसे होटल में ले गया। वहां उसका एक और साथी मिल गया। दोनों ने होटल में युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद गाड़ी से रोड पर छोड़कर भाग गए। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने बाह के फरैरा निवासी लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। लाल सिंह बाह के वर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं।
आगरा ( AGRA) पुलिस ने लाल सिंह और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाह क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तार करने की खबर फैलते ही चर्चाएं होने लगी हैं। उनके गांव और आसपास के लोगों का कहना है कि पुलिस की टीम गांव में तड़के चार बजे पहुंची थी। वहां से ब्लाक प्रमुख को साथ ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ चल रही है।
रात्रि में युवती द्वारा @112UttarPradesh पर दी गई, नौकरी के बहाने होटल में दुराचार की सूचना पर, #थाना_ताजगंज पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर, मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #DIG/#SSP_AGRA द्वारा दी गई बाइट । pic.twitter.com/s5SaGFle1F
— AGRA POLICE (@agrapolice) January 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?