महाराष्ट्र (Maharashtra ) में मुंबई ( Mumbai) के घाटकोपर इलाके में सोमवार की सुबह गैस लीक ( gas leak)से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगरपालिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना नारायण नगर के कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट में एसके डायस्टफैम एंड ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुबह करीब 8.15 बजे हुई जब वहां मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड का रिसाव ( gas leak)हो गया।
अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को पास के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामनिवास सरोज (36) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों रुबिन सोलकर (36) और सर्वेश सोनवणे (25) का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव( gas leak) के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।गैस रिसाव के कारणों, फैक्ट्री परिसर में उस समय कितने लोग मौजूद थे पता लगाया जा रहा है, साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
Mumbai | One person dead, two injured in gas leak incident at Kurla Industrial Estate in Ghatkopar West: Brihanmumbai Municipal Corporation
— ANI (@ANI) January 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?