कर्नाटक ( Karnataka) में अपने लोन आवेदन को नामंजूर किए जाने के बाद एक शख्स ने कथित तौर पर केनरा बैंक ( Canara Bank ) में आग लगा दी। बैंक में आग भड़कने के बाद कई दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक के हावेरी जिले में ये घटना हुई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कागिनेली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 436, 477, 435 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने केनरा बैंक ( Canara Bank ) में आग लगाने वाले मामले में जांच शुरू कर दी है क्योंकि ग्रामीणों को संदेह है कि दस्तावेजों को नष्ट करने के इरादे से बैंक में आग लगाई गई थी। उन्होंने किसी अंदर के व्यक्ति पर मामले में शामिल होने पर संदेह जताया है।
पुलिस के मुताबिक केनरा बैंक ( Canara Bank ) में आग लगाने के मामले में रत्तीहल्ली निवासी वसीम अकरम मुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। रविवार सुबह बैंक में आग लगा कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।
पूछताछ से पता चला है कि यह दस्तावेजों को नष्ट करने के उद्देश्य से आग लगाई गई थी। बताया गया कि वसीम ने पुलिस को बताया था कि उसने कर्ज न देने के बाद बैंक में आग लगा दी थी। ग्रामीणों को बैंक में अंदर के लोगों की भूमिका पर शक है।
घटना में बैंक के कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बैंक में आग बुझाई।आरोपी बाइक पर सवार थे, उन्होंने बैंक की खिड़की के शीशे तोड़े और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बैंक से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने आरोपी वसीम को मौके से भागते हुए देखा। जब उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर चाकू दिखाकर ग्रामीणों को धमकाया। किसी तरह ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कागिनेले पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Karnataka: Upset over rejection of his loan application, a man allegedly set the bank on fire in Haveri district on Sunday
“The accused has been arrested and a case has been registered at Kaginelli police station under Sections 436, 477, 435 of IPC,” say police pic.twitter.com/jrlHOYhegS
— ANI (@ANI) January 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?