उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में बालैनी के बुढ़सैनी गांव में रास्ते के विवाद में भारतीय सेना (Indian Army ) के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत में फैसला होने के बाद आरोपी उसे घर लेकर गए और वहां वारदात को अंजाम दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पहुंचकर हंगामा करके तोड़फोड़ का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई गई।
बागपत (Baghpat) जिले के बुढ़सैनी गांव में प्रधान अजय यादव रास्ते का निर्माण करा रहा है। उस रास्ते पर सुरेंद्र शर्मा का मकान है। इसके चलते अजय व सुरेंद्र पक्ष में कई दिन से विवाद था। इस मामले में समझौते के लिए रविवार को गांव में पंचायत बुलाई थी। इसमें प्रधान अजय यादव ने अपने तहेरे भाई सैनिक रामकुमार उर्फ बबलू (40) पुत्र चेतराम को भी बुलाया। पंचायत में लोगों ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया।
इसके बाद पंचायत से सुरेंद्र शर्मा सैनिक रामकुमार को अपने साथ घर ले गया। वहां उसके सिर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि दो घर में ही छिप गए। इसका पता चलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पहुंचकर हंगामा कर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।
ग्राम बुढ़सैनी में सैनिक की हत्या के बाद तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं, बागपत के (Baghpat) अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सुरेंद्र शर्मा और टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है ।
सैनिक रामकुमार पत्नी व दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। रविवार को रास्ते के विवाद में समझौते के लिए गांव बुलाया गया था। उसका भाई प्रवीण भी यूपी पुलिस में सिपाही है। ग्रामीणों ने बताया कि रामकुमार बहुत ही मिलनसार था और सभी के दुख-सुख में शामिल रहता था।
#baghpatpolice
थाना बालैनी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 05/2022 धारा 147/148/ 149/ 302 / 504/ 506/120 बी भादवि से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/e8mYeiLCRp— Baghpat Police (@baghpatpolice) January 9, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?