उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) के खोड़ा स्थित आदर्श नगर के होटल में सोमवार को जन्मदिन मनाने के बहाने अर्जुन ने अपनी पत्नी प्रियंका को बुलाकर चाकुओं से गोद दिया। हत्या के बाद आरोपी शव कमरा नंबर-107 के बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया। होटल के कर्मचारी ने भागते समय अर्जुन के हाथ खून से सने देखकर मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। मृतका की बहन चंचल ने आरोपी पर दहेज के लिए मारपीट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। खोड़ा पुलिस से शिकायत की है।
दिल्ली बुराड़ी के संतनगर में पोखराम की कोठी के पास प्रियंका (26) पिता दयानंद और परिवार के साथ रहती थी। दो साल पूर्व उसकी शादी हापुड़ गढ़ निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी नित्या है। चंचल का आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज के लिए प्रियंका से मारपीट करने लगा था। वह छह महीने से मायके में किराए पर रह रही थी और दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में सहायक मैनेजर के पद पर काम कर रही थी।
रविवार को प्रियंका का जन्मदिन था। उसने बेटी और परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। इस बीच अचानक अर्जुन ने उसे फोन कर खोड़ा के आदर्श नगर में होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया। आठ जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे से वह गाजियाबाद (Ghaziabad ) के होटल में रुका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह होटल में मिलने के लिए पहुंची तो अर्जुन कमरा नंबर-107 में था।
कुछ देर बाद अर्जुन कमरे से निकलकर बाहर की तरफ भागने लगा। होटल के कर्मचारी मोहित ने बताया कि अर्जुन उसे धक्का देकर बाइक से वारदात में प्रयुक्त चाकू लेकर फरार हो गया, उसके हाथ में खून लगा था। काफी रोकने पर भी वह नहीं रुका। तो उसे शक हो गया।
मोहित तुरंत कमरे के पास गया तो गेट पर खून के निशान थे। उसने मैनेजर अभय को फोन कर बुलाया। कमरे में खून फैला देखकर गाजियाबाद (Ghaziabad ) पुलिस को सूचना दी गई। खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे तो बाथरूम में प्रियंका का शव खून से लथपथ मिला। पेट को चाकू से गोदा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
#GhaziabadPolice | थाना खोडा क्षेत्रान्तर्गत पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी इन्दिरापुरम की वीडियो बाईट। @ANI pic.twitter.com/1uQUSBaJd8
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) January 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?