मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) की पहली विधानसभा के सदस्य रहे 103 साल के लक्ष्मी नारायण गुप्ता ‘नन्ना जी’( Laxmi Narayan Gupta ‘Nanna ji’) का बुधवार काे निधन हाे गया। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। नन्ना जी का शव झांसी से शिवपुरी के पिछोर लाया जाएगा। उनका गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर प्रदेशभर के भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
नन्ना ( Laxmi Narayan Gupta ‘Nanna ji’) जी पिछोर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। लक्ष्मी नारायण गुप्ता प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। वे सुंदरलाल पटवा सरकार में राजस्व मंत्री रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल नवंबर महीने में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए तब नन्ना जी भोपाल आए थे। यहां पीएम ने नन्नाजी से विशेष मुलाकात भी की थी।
लक्ष्मी नारायण गुप्ता( Laxmi Narayan Gupta ‘Nanna ji’) का जन्म 6 जून 1918 को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। नन्ना जी ने प्रारंभिक पढ़ाई पूरी कर लिपिक की नौकरी की। 1943 में नौकरी छोड़कर वकालत शुरू करने के साथ ही समाजसेवा के काम में जुट गए। 1944 में नन्ना जी हिन्दू महासभा से जुड़े और 1947 में डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी जब हिन्दू महासभा के अध्यक्ष बने तो नन्ना जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। 1949 में जिला सहकारी केन्द्र बैंक में डायरेक्टर रहे।
पिछोर से वरिष्ठ @BJP4MP नेता व मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता “नन्ना जी” के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 12, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत