उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रायबरेली (RaeBareli ) के मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda) के सहायक प्रबंधक को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने सहायक प्रबंधक को ताबड़तोड़ छह गोलियां मारीं।
पांच गोलियां सीने के पास, जबकि एक गोली पीठ के पीछे जाकर लगी। वारदात रात करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दी गई। खास बात यह है कि हमलावराें ने छह गोलियां मारीं लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी।
कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के भवानी नगर देहली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश पाल (35) बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda) की डीह शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे।वह मिल एरिया थाना क्षेत्र में सारस होटल के पीछे एक किराए के मकान में अकेले रहते थे। जबकि उनका परिवार कानपुर में रहता था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह बैंक से किराए के मकान पर पहुुंचे थे।
मकान से 50 मीटर दूर स्थित पार्किंग पर वह कार खड़ी करने पहुंचे। तभी नकाबपोश हमलावरों ने सहायक प्रबंधक पर निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इससे मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। छह राउंड गोलियां चली लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। बुधवार सुबह मैनेजर का शव पड़ा देख लोग दंग रह गए।
#Raebareli आज दिनांक 12 जनवरी 2022 को मिलएरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिले बैंक ऑफ बड़ौदा में पीओ के पद पर नियुक्त बैंक अधिकारी के शव के संबंध में पुलिस अधीक्षक रायबरेली का वक्तव्य @Uppolice @adgzonelucknow @Igrangelucknow pic.twitter.com/L5L58ZNqVY
— Raebareli Police (@raebarelipolice) January 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?