कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ ( ‘Ladki hoon, lad sakti hoon’) कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी महिला टिकट की रेस में पीछे छूट गई। कांग्रेस के शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या ( Dr. Priyanka Maurya ) ने आरोप लगाया है कि घूस न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी।
शुक्रवार को प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं( ‘Ladki hoon, lad sakti hoon’) पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कल। सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, पार्टी में जो धांधली चल रही है किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।
डॉ. प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे। खुद जांच करें फिर बोलें, हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा। पर भाजपा के जुमलों को मात नहीं दे पा रही कांग्रेस।
कांग्रेस ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है। इसके कुछ ही घंटों बाद डॉ. प्रियंका ने कांग्रेस पर यह बड़ा आरोप लगा दिया है।
जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थीं, वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया।
जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थीं, वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया।
उन्होंने लिखा है कि प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपए के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी।
‘Anti-woman, anti-OBC’: Read why Mahila Congress leader called Priyanka Gandhi’s ‘Ladki hoon, Lad Sakti hoon’ UP campaign a shamhttps://t.co/6cSwTIgQ0e
— Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) January 14, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस