भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) का रहा। वे गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे। पहले उनका नाम अयोध्या से तय माना जा रहा था। मथुरा से भी चुनाव लड़ने की मांग की जा रही थी ।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में 21 नए चेहरे हैं।
इनमें पार्टी ने 20 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। तीन सीटें ऐसी हैं, जहां के विधायकों ने टिकट कटने से पहले ही दल बदल लिया।
भाजपा ने शनिवार को 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) का रहा। वे गोरखपुर शहर से उम्मीदवार होंगे। पहले उनका नाम अयोध्या से तय माना जा रहा था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में 21 नए चेहरे हैं।
भाजपा ने 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसमें 2 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी , (जाट- 2 और माली 1) और 4 एससी केटेगिरी से हैं। गोरखपुर शहर से डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की जगह योगी आदित्यनाथ को टिकट दिया गया है। मेरठ कैंट सीट से 4 बार के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का टिकट कट गया है। उनकी जगह अमित अग्रवाल को टिकट दिया गया है। गढ़मुक्तेश्वर से हरेंद्र सिंह तेवतिया को टिकट मिला है। हरेंद्र सिंह रिश्ते में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते लगते हैं। चौधरी चरण सिंह हरेंद्र के दादा के छोटे भाई थे। यहां से मौजूदा विधायक डा. कमल मलिक का टिकट कट गया है।
फतेहाबाद विधानसभा से वर्तमान विधायक जितेंद्र वर्मा का टिकट कट गया है। उनकी जगह छोटेलाल वर्मा को टिकट मिला है। दोनों ही पिछले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उस वक्त भाजपा ने तत्कालीन विधायक छोटेलाल की जगह जितेंद्र वर्मा को टिकट दिया था। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के उम्मीदवार होंगे। यहां से मौजूदा विधायक शीतला प्रसाद का टिकट कट गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath )को गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है, यानी यहां 18 साल का एक रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। दरअसल, यहां आखिरी बार मुलायम सिंह यादव गुन्नौर सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने जनता के बीच अपनी लोकप्रियता साबित की थी। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में विधान परिषद सदस्य यानी MLC बनकर सीएम बनने की परिपाटी पर ब्रेक लग रहा है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति दी गई है। (1/2) pic.twitter.com/sFcQQZfiMp
— BJP (@BJP4India) January 15, 2022
आगामी विधानसभा चुनाव में मुझे गोरखपुर (शहर) से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी एवं संसदीय बोर्ड का हार्दिक आभार।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?