बहुजन समाज पार्टी ( BSP) सुप्रीमो मायावती ( Mayawati ) के खास रहे बसपा सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले एवं ब्राह्मण नेता पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ( Ramveer Upadhyay ) ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। एक दिन पहले ही उन्होंने बसपा से इस्तीफा दिया था। रामवीर उपाध्याय को आगरा( AGRA) में भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उनके शास्त्रीपुरम स्थित निवास पर जाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। खराब स्वास्थ्य के कारण सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय व्हीलचेयर पर आए।
शास्त्रीपुरम स्थित घर पर पूर्व ऊर्जामंत्री और सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय ( Ramveer Upadhyay ) के भाजपा में शामिल होने की खबर पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही हाथरस, सादाबाद से उनके समर्थक घर पर पहुंचने लगे। दोपहर एक बजे व्हीलचेयर पर अपने पुत्र चिराग उपाध्याय और पत्नी सीमा उपाध्याय के साथ वह घर के बाहर लॉन में आए। रामवीर उपाध्याय ने केवल हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने साफा पहनाकर और भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय भावुक हो गईं और रोने लगीं। उन्होंने समर्थकों से रुंधे हुए गले से कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आप को रामवीर उपाध्याय समझे।उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मोबाइल फोन के माध्यम से समर्थकों को संबोधित किया। डा. शर्मा ने कहा कि रामवीर उपाध्याय के आने से आगरा, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं सहित कई जिलों में भाजपा मजबूत होगी।
बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि रामवीर उपाध्याय ( Ramveer Upadhyay ) के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा। क्षेत्र की जनता उनके साथ-साथ पार्टी से भी जुड़ेगी। यह सदस्यता अभियान सिर्फ रामवीर उपाध्याय का नहीं, बल्कि उनके समर्थकों उनके रिश्तेदारों व उनसे जुड़े हुए उन सभी लोगों का है, जो बीजेपी में अपनी आस्था जताते हैं। इसके बाद फोन पर ही उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि रामवीर उपाध्याय के आने से पूरे प्रदेश में इसका असर नजर आएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?