हरियाणा (Haryana ) के अंबाला (Ambala ) में दिन दहाड़े बीच सड़क पर दो कार सवार युवकों को गोलियों से भून डाला। अंबाला-जगाधरी हाइवे के निकट डीएवी रीवर साइड के पास वरना कार सवार 2 युवकों काे बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। गोली लगने के बाद दोनों युवकों को कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गांव खेलन निवासी मोहित राणा काे मृत घोषित कर दिया, जबकि अंबाला कैंट निवासी भोला को पीजीआई रेफर किया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस छानबीन में लगी है।
बताया गया है कि अंबाला(Ambala )-जगाधरी हाइवे के निकट डीएवी स्कूल के सामने हाइवे क्रास करते हुए एक वरना गाड़ी रुकी थी। इसी बीच एक सफेद रंग की गाड़ी में आए बदमाशों ने वरना में सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। बदमाश बड़े आराम से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंची।
कार सवार दोनों युवकों के शरीर गोलियों से छलनी मिले। भोला गोलियां लगने के बाद गाड़ी से बाहर गिर गया था। जबकि मोहित अंदर ही था। मौके पर पहुंचे सीआईए-2 इंचार्ज विजेंद्र ने बताया कि खेलन गांव निवासी मोहित राणा के शरीर में 17 गोलियां लगी है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथी भोला को भी कई गोली लगी हैं, चूंकि उसे पीजीआई रेफर किया गया है, इस वजह से सही पता नहीं चला कि कितनी गोली उसे लगी हैं। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
अंबाला (Ambala )में गोलीबारी की यह वारदात शाम को 4.50 बजे हुई। वहीं चौक के पास दुकान में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हाे गई। जांच एजेंसियों ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वरना गाड़ी सवार हाईवे के बीच कट से करधान की तरफ जाने लग रहे थे। तभी सफेद रंग की गाड़ी में आए बदमाशों ने ठीक उसके साथ गाड़ी लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गाड़ी पर कई गोलियां लगने के निशान हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वारदात के बाद घायल भोला खुद ही दरवाजा खोलकर नीचे गिर पड़ा।
हम चालान कर रहे थे, तभी पता चला कि करधान मोड़ पर गोलियां चली हैं। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। पंजाब के नंबर की एक गाड़ी में 2 युवक थे जो घायल थे, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में जांच की जा रही है: सुरेश कुमार, SHO महेशनगर थाना, अंबाला pic.twitter.com/iNEBidDeKN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?