उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में शहर की पॉश कॉलोनी विभव नगर निवासी ग्लास हैंडीक्राफ्ट कारोबारी दंपत्ति की हत्या कर दी गयी। शव शुक्रवार सुबह बेडरूम में मिले। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका में बेटे ने ताऊ और चाचा को सूचना देने के साथ दरवाजा तोड़ा। दोनों के शव बेड पर पड़े हुए थे। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर एसपी सिटी सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) शहर के विभव नगर सेक्टर तीन निवासी 68 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता पत्नी रश्मि और दत्तक पुत्र आकाश के साथ रहते थे। घर के नीचे वाले हिस्से में हैंडीक्राफ्ट सामान का स्टोर था और उसके बगल में बेडरूम था। रोज मां-बेटे ऊपर वाले कमरे में और अशोक नीचे वाले बेडरूम में सोते थे। गुरुवार रात अशोक और उनकी पत्नी रश्मि बेडरूम में सोए थे। आकाश ऊपर के कमरे में सोया था। शुक्रवार सुबह अखबार डालने आए पत्र विक्रेता ने अशोक गुप्ता को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद आकाश ने नीचे आकर माता-पिता को आवाज दी, लेकिन अंदर से जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर उसने महावीर नगर निवासी अपने चाचा पवन गुप्ता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पवन और उनके परिजन पहुंचे। किसी तरह दरवाजा की सिटकनी तोड़ी।
जांच के दौरान फिरोजाबाद ( Firozabad )पुलिस ने कमरे में नींद की गोलियों का पत्ता मिला। उस दवा के पत्ते से छह गोलियां गायब थीं। इस बीच फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।दो मौतों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?