महाराष्ट्र (Maharashtra ) के वर्धा ( Wardha )जिले में एक कार पुल से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा वर्धा के सेलसुरा के पास हुआ है, कार में सवार सात मेडिकल छात्रों की इस हादसे में मौत हुई है।सावंगी के मेडिकल कॉलेज के ये छात्र देवली से वर्धा जा रहे थे।
वर्धा ( Wardha )जिले में सेलसुरा के पास बीती रात करीब साढ़े 11 बजे एक पुल से कार गिरने से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। वे सभी देवली से वर्धा ( Wardha )जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सेलसुरा शिवार से गुजरते समय पुल के पास अचानक जंगली जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
हादसे में मरने वाले छात्रों में अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा), नीरज चौहान, नीतीश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति शामिल हैं।जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत होल्कर ने बताया कि ये सभी लोग छात्र थे और वर्धा( Wardha ) जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हुई कार से शवों को बाहर निकाला।शवों को पोस्टमार्टम के लिए वर्धा सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है, लेकिन इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के चंदौली जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजकुमार जायसवाल के 32 वर्षीय पुत्र शुभम जायसवाल की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
Pained by the loss of lives due to an accident near Selsura in Maharashtra. In this hour of sadness, my thoughts are with those who have lost their loved ones. I pray that those injured are able to recover soon: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) January 25, 2022
Maharashtra | 7 students including BJP MLA Vijay Rahangdale’s son Avishkar Rahangdale died after their car fell from a bridge near Selsura around 11.30 pm last night. They (deceased) were on their way to Wardha: Prashant Holkar, SP Wardha
— ANI (@ANI) January 25, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?