केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2022) का ऐलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण ( Padma Vibhushan )के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।
जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा पद्म भूषण (Padma Bhushan )के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।
कोरोनावायरस महामारी के दौर से देश को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले वैक्सीन निर्माताओं को भी सरकार ने पद्म विभूषण सम्मान देने का फैसला किया है। देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक कृष्णा एल्ला और उनकी पत्नी सुचित्रा एल्ला को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा देशभर को कोविशील्ड वैक्सीन के जरिए कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक सायरस पूनावाला को भी पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।
Govt announces Padma Awards 2022
CDS Gen Bipin Rawat to get Padma Vibhushan (posthumous), Congress leader Ghulam Nabi Azad to be conferred with Padma Bhushan pic.twitter.com/Qafo6yiDy5
— ANI (@ANI) January 25, 2022
The President of India has approved conferment of 128 Padma Awards this year.#PadmaAwards#RepublicDay2022
The list is as below – pic.twitter.com/4xf9UHOZ2H
— DD News (@DDNewslive) January 25, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?