मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में के गोल्डन पाम के पास आंनद विहार में रहने वाले एक एसआई के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने खुद को पिता की लायसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। सूचना मिलतते ही लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिये एमवायएच पहुंचा दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इंदौर (Indore) पुलिस के मुताबिक घटना खालसा चौक के गोल्डन पाम की है। यहां फ्लैट नंबर 101 में रहने वाले वर्षीय प्रवीण पुत्र आरके शुक्ला ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। वह बीबीए फाइनल इयर का छात्र था। उसने फ्लैट के बाथरूम में गोली मारी। हादसे के समय उसे बहन लगातार कॉल कर रही थी। लेकिन वह मोबाइल नहीं उठा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है। चौथी पल्टन में रहता था परिवार कुछ साल पहले ही यहां आए थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रवीण पढ़ाई के लिये बिल्डिंग में फ्लैट लिया था। उसके पिता आर के शुक्ला ट्रैफिक पुलिस में एसआई के पद पर महू में पोस्टिंग है। वह फ्लैट में दो बहनों के साथ यहीं रहता था। जबकि उसकी एक बहन सोनू नजदीक के फ्लैट में रहती थी। पिता चौथी पल्टन में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
दोपहर करीब 2 बजे सोनू ने प्रवीण को खाना खाने के लिए काल लिया तो मोबाइल पर रिंग बजती रही लेकिन जवाब नहीं मिला। सोनू ने बेटे को देखने भेजा लेकिन प्रवीण ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर सोनू खुद पहुंची और प्रवीण को काल लगाया। फोन की घंटी की आवाज सुनाई देने पर सोनू घबराई और तुरंत पिता को कॉल कर पूरी घटना बताई। एएसआइ मौके पर पहुंचे और दूसरी चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोला।
इंदौर (Indore) पुलिस ने बताया कि मंगलवार को प्रवीण का पेपर था। उसके दोस्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह चीटिंग करते हुए पकड़ा गया था। इस बात को लेकर वह डिप्रेशन था।पुलिस के मुताबिक यह बात उनकी जानकारी में आई है। अभी परिवार के लोगों से पूछताछ होने के बाद ओर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?