उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) में एक पत्रकार ( journalist ) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पत्रकार सुधीर सैनी को इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों जहांगीर और फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुधीर सैनी शाह टाइम्स अखबार से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को सहारनपुर ( Saharanpur ) के थाना कोतवाली देहात के चिलकाना रोड पर सुधीर सैनी अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। इस दौरान कार सवार तीन युवकों के साथ ओवरटेक को लेकर उनका विवाद हो गया। कार में बैठे तीन युवकों ने इस दौरान पत्रकार सुधीर सैनी पर हमला कर दिया। आरोपी ने उनको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्रकार की हत्या से पुलिस अधिकारी सकते में आ गए और प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर ( Saharanpur ) के एसएसपी आकाश तोमर ने ट्वीट करके बताया कि सुधीर सैनी की हत्या मामले में पुलिस ने जहांगीर और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जहांगीर पुत्र इकराम, फरमान पुत्र इरफान निवासी धोलाहेडी थाना चिलकाना, मन्नान पुत्र फय्याज निवासी सिकरी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जहांगीर और फरमान को दबोचते हुए ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया है।
Jahangir and Farman were immediately arrested by Saharanpur police in case involving death of Mr Sudhir Saini (Shah times) due to road rage incident. We will ensure that they are convicted in a fast tracked manner. pic.twitter.com/5AvsJTRFAV
— Akash Tomar IPS (@akashtomarips) January 27, 2022
➡️थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर पुलिस द्वारा 02 हत्यारोपीयों को घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार सहित किया गिरफ्तार !!
.@akashtomarips#UPPolice pic.twitter.com/M8fKPg2e2s— Saharanpur Police (@saharanpurpol) January 26, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?