नक्सलियों ने झारखंड( Jharkhand ) में गिरिडीह( Giridih ) के पास बीती रात बम धमाका कर दिल्ली-हावड़ा मार्ग की रेल पटरियों को उड़ा दिया। इससे इस मार्ग पर चलने राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जा रहा है। कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया है।
बताया जा रहा है कि गिरिडीह( Giridih ) के पास रात लगभग 12:15 बजे नक्सलियों का दस्ता इस क्षेत्र में पहुंचा और ग्रैंड कार्ड रेल मार्ग के चीचाकी और चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है, जबकि आस पास के इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम जारी है।
पटरियों को बम से उड़ाने के बाद नक्सलियों ने वहां एक पत्र भी छोड़ा है। इसमें लिखा है कि ’21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध को सफल बनावें।’ पूर्व-मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार रेलवे के गश्ती दल के गौरव राज और रोहित कुमार सिंह ने चिचाकी के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि बुधवार-गुरुवार रात्रि 12.34 बजे धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच धमाका हुआ। सूचना मिलने पर एहतियात बरतते हुए हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया रेल खंड की लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।
नक्सलियों ने आज एक दिवसीय बिहार और झारखंड बंद का ऐलान किया है और नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप लीडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला की रिहाई की मांग कर रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद से ही नक्सली संगठन गुस्से में हैं और अब तक दो बार बंद बुला चुके हैं।
कृपया ध्यान दें !
धनबाद मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जं. गोमो-गया ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर सुरक्षा कारणों से 27.01.2022 को 00.35 बजे से अप एवं डाउन लाईन पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित है,जिसके फलस्वरूप यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। pic.twitter.com/xAInbw9nu2
— East Central Railway (@ECRlyHJP) January 27, 2022
Jharkhand | Suspected Naxals blow up a portion of railway tracks on the Howrah-New Delhi line between Chichaki and Chaudharybandh railway stations in Giridih; details awaited pic.twitter.com/9cx7GE14NK
— ANI (@ANI) January 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?