मेघालय की राजधानी शिलांग ( Shillong ) के सबसे बिजी माने जाने वाले पुलिस बाजार में रविवार शाम को आईईडी के जरिए बम विस्फोट से हंगामा मच गया। मेघालय पुलिस व सेना की टुकड़ियों ने बाजार को बैरिकेड से घेरने के बाद सबकी आवाजाही बंद कर दी है और ब्लास्ट की जांच कर रहे हैं।
शिलांग ( Shillong ) में विस्फोट शाम 6.15 बजे बाजार में दिल्ली मिष्ठान भंडार के करीब हुआ, जहां आम दिनों में बेहद भीड़ रहती है। रविवार को पुलिस बाजार में साप्ताहिक बंदी रहने के कारण सभी दुकानें बंद थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक मोबाइल फोन स्टोर का फ्रंट पोर्शन और एक वाइन शॉप धमाके में डैमेज हो गए हैं।
न्यूज के मुताबिक, ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नांगटेंगर का कहना है कि विस्फोट को IED के जरिए अंजाम दिया जाने का शक है, लेकिन धमाका बेहद हल्का था। बम स्क्वॉयड मौके पर जांच कर रहा है ताकि यह पक्का किया जा सके कि धमाका IED से ही किया गया है या किसी अन्य तरीके का इस्तेमाल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं कि कहीं यह किसी बड़े धमाके को अंजाम देने के लिए पूर्वाभ्यास तो नहीं था।
उधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शिलांग ( Shillong ) में धमाके की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि शांति भंग करने की यह कोशिश कुछ और नहीं बल्कि एक कायराना काम है।
Strongly condemn the blast at Police Bazar, Shillong this evening. An attempt to disrupt peace and bring harm is nothing but a cowardly act. Perpetrators will not be spared. We will ensure peace prevails in the State.
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) January 30, 2022
Meghalaya CM Conrad Sangma condemned the blast that happened at Police Bazar, Shillong this evening.
“An attempt to disrupt peace and bring harm is nothing but a cowardly act. Perpetrators will not be spared. We will ensure peace prevails in the State,” he tweets
(File photo) pic.twitter.com/roimBK1OVD
— ANI (@ANI) January 30, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?