वरिष्ठ आईएएस उषा शर्मा (Usha Sharma)को राजस्थान ( Rajasthan ) का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। नई मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सचिवालय में नया पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्य सचिव पद से निरंजन आर्य सोमवार शाम रिटायर हो गए। इससे पहले ही कार्मिक विभाग ने आर्य को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैंं। रिटायर्ड होने से पहले निरंजन आर्य ने हाथ मिलाकर उषा शर्मा को बधाई दी और वर्क चार्ज हैंडओवर कर मुख्य सचिव की कुर्सी पर बैठाया।
सीट पर बैठते ही उषा शर्मा (Usha Sharma)ने कहा कि मैं राजस्थान की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनी हूँ। मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने दोबारा से एक महिला को मुख्य सचिव के पद पर बैठाया है। महिलाओं के जो भी प्रोग्राम और फ्लैगशिप योजनाएं हैं, उन पर पूरा फोकस रहेगा।
उषा शर्मा ने कहा राज्य सरकार की जो भी प्राथमिकताएं विकास के कामों, आपदा प्रबंधन और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हैं। संवेदनशील होकर उन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर कोशिश रहेगी। राजस्थान का नाम राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैसे आगे बढ़ाया जाए इसके लिए सक्रिय होकर इम्प्लीमेंटेशन करना प्राथमिकता है। पधारो म्हारो देस बड़ा वाक्य है। संवेदनशील और जनभागदारी को सुनिश्चित करने पर फोकस रहेगा।
उषा शर्मा (Usha Sharma)का कार्यकाल करीब डेढ़ साल का रहेगा। वे जून 2023 तक इस पद पर रहेंगी। 2023 में चुनाव से 6 महीने पहले ही वे रिटायर हो जाएंगी। सरकार को चुनाव से ठीक पहले नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का मौका मिलेगा।
उषा शर्मा राजस्थान के बूंदी और अजमेर में कलेक्टर रह चुकी हैं। कॉपरेटिव सोसाइटी की रजिस्ट्रार, जेडीए कमिश्नर, स्टेट प्लानिंग बोर्ड की मेम्बर सेक्रेट्री, स्पिनफेड और राजस्थान हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की सीएमडी, उद्योग कमिश्नर, यूडीएच सचिव, उद्योग और पर्यटन विभाग की कमिश्नर और सेक्रेट्री, पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव, केंद्र सरकार में पर्यटन मंत्रालय की एडीजी, प्रशासनिक सुधार मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की डीजी भी रह चुकी हैं।उषा शर्मा के पति बीएन शर्मा रिटायर्ड आईएएस हैं। वे भी केंद्र-राज्य में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। बीएन शर्मा अभी राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन के चेयरमैन हैं।
बता दें कि उषा शर्मा राजस्थान की दूसरी महिला आईएएस अफसर हैं जो मुख्य सचिव के पद पर सेवाएं देने जा रही हैं, इससे पहले साल 2009 में कुशल सिंह राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त हुई थी।
Senior IAS officer Usha Sharma, who had been appointed #Rajasthan‘s second woman Chief Secy, took over charge on Monday.
Incumbent Niranjan Arya, who has retired, handed over the charge to Sharma, who was released from Central deputation on Sunday at the state govt’s request. pic.twitter.com/gOQQqSpUXu
— IANS Tweets (@ians_india) January 31, 2022


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस