उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी राजनीति केंद्र बना हुआ है। करहल( Karhal )विधानसभा सीट से सोमवार को ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नामांकन दाखिल किया। वहीं कुछ देर बाद ही मैनपुरी में मोदी सरकार के मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ( SP Singh Baghel ) ने नामांकन दाखिल किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
करहल ( Karhal )से नामांकन दाखिल करने के बाद एसपी बघेल ( SP Singh Baghel )ने अपनी जीत को लेकर कहा, ‘100 प्रतिशत आश्वस्त हूं जीत को लेकर। अपनी सरकार की योजनाओं के आधार पर हम चुनाव में है और जनता जवाब देगी। हमारी कमिश्नरी, हमारी आईजी एक है। यहां के लोगों को आगरा ही जाना पड़ता है। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा।’
करहल ( Karhal )से एसपी सिंह बघेल के नामांकन दाखिल करने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘करहल से जीतेगी BJP जीतेंगे प्रो एस पी सिंह बघेल( SP Singh Baghel ), 2022 में करहल से चुनाव हारेंगे श्री यादव अखिलेश, जीतेगी भाजपा,खिलेगा कमल, रहेगा सुशासन,होता रहेगा विकास,’ बीजेपी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रो, बघेल को टिकट दिया है और साथ में यह मैसेज दिया है कि वह अखिलेश यादव को वॉकओवर नहीं देने जा रही है। इससे पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी यहां से अपर्णा यादव को भी टिकट दे सकती है।
करहल से जीतेगी BJP जीतेंगे प्रो एस पी सिंह बघेल,
2022 में करहल से चुनाव हारेंगे श्री यादव अखिलेश,
जीतेगी भाजपा,खिलेगा कमल,
रहेगा सुशासन,होता रहेगा विकास,— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 31, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?