बहुजन समाज पार्टी ( BSP) सुप्रीमो मायावती ( Mayawati )ने 147 दिन बाद आज किसी जनसभा को संबोधित किया है। इसके पहले उन्होंने आखिरी बार सात सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया था। इस बीच, मायावती ट्वीट के जरिए जरूर अपनी बातों को रखती रहीं।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ( Mayawati ) बुधवार को आगरा पहुंचीं। कोठी मीना बाजार मैदान में मंडल स्तरीय चुनावी जनसभा को संबोधित किया। आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि लोगों को इन तीनों ही दलों को रिजेक्ट कर देना चाहिए। उन्होंने दलितों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा ने एक बार दलितों के आरक्षण वाला बिल ही फाड़ दिया था। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी का रवैया हमेशा ही दलितों के विरोध का रहा है। उन्होंने कहा कि सपा जब सत्ता में थी तो एक समुदाय विशेष पर ही मेहरबान थी, जबकि दलितों और अति-पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था।
मायावती ने मंच पर पहुंचते ही भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों पार्टियों को निशाने पर लिया। कहा- सपा सरकार में गुंडे-बदमाशों का राज रहा। सपा ने एक विशेष समुदाय के लिए ही काम किया। कांग्रेस भी नाटकबाजी करती है, जब सत्ता में थे, तब महिलाएं क्यों नहीं याद आईं उनको?
मायावती ( Mayawati )ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों की वजह से ही सत्ता से बेदखल हुई। कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति, पिछ़डों और आदिवासियों की खिलाफत की। जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।
मायावती ने कहा कि भाजपा ने जातिवाद की राजनीति की। दलित व महिलाएं सुरक्षित नहीं। मीडिया आंकड़े छुपा देती है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम वर्ग के लिए चल रही योजनाओं का लाभ इस सरकार में नहीं मिला। आरक्षण का लाभ भी नहीं मिला। निजिकरण किया। मुस्लिमों के साथ पक्षपात का रवैया अपनाया। बसपा सुप्रीमाें बोलीं कि भाजपा ने बेरोजगारी बढ़ाई है। पेट्रोल गैस के दाम बढ़ने से महिलाएं परेशान। बेरोजगार को पलायन करना पड़ा। पूरे देश में भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। भाजपा के राज में उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के बुरे हाल हैं। भाजपा सिर्फ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का एजेंडा चला रही है।
मायावती ने खुद की गैरमौजूदगी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल पर कहा कि मीडिया के जो साथी पूछते हैं कि बहनजी कहां हैं? मैं कहना चाहती हूं कि बहनजी अपनी पार्टी को मजबूत करने में व्यस्त थीं। बसपा बोलने में कम और करने में ज्यादा विश्वास रखती है।
मायावती ने कहा कि मीडिया का ओपिनियन पोल धरा रह जायेगा। मीडिया को जातिवादी बताते हुए मायावती ने दावा किया, ‘हमारी पार्टी अपने बूते पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। मीडिया के सभी दावे 2007 की तरह एक बार फिर गलत साबित होंगे।’
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अकेले अपने बूते पर ही पूरी तैयारी व दमदारी के साथ साल 2007 की तरह फिर से अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए लड़ रही है। मायावती ने कहा कि आपको बीजेपी जातिवादी, संकीर्ण, अहंकारी व तानाशाही वाले शासन से मुक्ति मिल सके। मायावती ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और जनहित के लिए जो कार्य किए हैं वो किसी और पार्टी की सरकार ने नहीं किए। जो कार्य हमारी सरकार ने कार्य किए थे, ज्यादातर उन्हीं कार्यों के नाम बदलकर विरोधी पार्टियों की सरकारें फायदा उठाने में लगी हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी पहली रैली में ही धमाकेदार अंदाज में चुनावी मैदान में एंट्री की है। मायावती के तेवर देखकर बसपा के कमजोर प्रदर्शन का अनुमान लगाने वाले राजनीतिक पंडितों को अपने कयासों पर पुनर्विचार करने की जरूरत पड़ सकती है। मायावती ने अपने मतदाताओं को पूरी तरह प्रतिबद्धता के साथ चुनावी मैदान में डटकर लड़ने की सलाह दी और कहा कि सपा-भाजपा सरकारों में पूरे प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल रहा है और अलग-अलग जातियों-संप्रदाय के लोगों को परेशान होना पड़ा है, लेकिन बसपा सरकार आने पर समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा के साथ सरकार में पर्याप्त भागीदारी दी जाएगी। बसपा नेताओं का दावा है कि मायावती का यह दावा उनके कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं में जान फूंकने वाला साबित हुआ है।
UP Election 2022 : आगरा जनसभा में बोलीं बसपा सुप्रीमो मायावती -‘सपा गुंडों की पार्टी तो कांग्रेस करती है नाटक, भाजपा ने बढ़ाई बेरोजगारी’
#BSP chief #Mayawati on Wednesday kicked-off her election campaign from Uttar Pradesh’s #Agra https://vijayupadhyay.com/…/bsp-chief-mayawati-on…/


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?