ओडिशा ( Odisha ) सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (IAS Officer )विनोद कुमार को बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि 1989 बैच के आईएएस अधिकारी को केंद्र की मंजूरी के बाद बर्खास्त किया गया है।
आईएएस अधिकारी विनोद कुमार जब ओडिशा ग्रामीण आवास विकास निगम (ओआरएचडीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे, तब उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है। 2018 में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में एक स्थानीय अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद विनोद कुमार की बर्खास्तगी के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी।
बयान में कहा गया है कि 1999 सुपर चक्रवाती तूफान के बाद आईएएस अधिकारी (IAS Officer ) विनोद कुमार ने निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना फर्जी निजी फर्मों और व्यक्तियों को 33.34 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी। कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के 27 मामले दर्ज हैं। इनमें से उन्हें दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। विशेष सतर्कता न्यायाधीश, भुवनेश्वर ने करोड़ों रुपये के घोटाले में कुमार और पांच अन्य को दोषी ठहराते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई है।
उन पर उचित जांच के बिना 2000-01 के दौरान 19 व्यक्तिगत ऋणों की आड़ में 46.9 लाख रुपये मंजूर करने के भी आरोप हैं। एक दूसरे मामले में 12 लोगों को कर्ज दिलाने के बहाने से एक प्रोपर्टी डीलर को 41.26 लाख रुपये मंजूर किये। हालांकि अपनी बर्खास्तगी पर विनोद कुमार ने अभी तक कुछ भी टिप्पणी नहीं की है और ना ही वह मीडियाकर्मियों के समक्ष मुखातिब हुए हैं।
अपनी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, राज्य ने हाल ही में एक वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अभय कांता पाठक को भ्रष्टाचार के आरोप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?