अरुणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh ) के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को तवांग ( Tawang )के बुद्ध पार्क में एक 104 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में बताया कि 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह ध्वज ऊंचाई के मामले में देश में दूसरा सबसे ऊंचा है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu) ने तवांग के नगंगपा नटमे (बुद्ध पार्क) में 104 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नया रिकॉर्ड बना दिया,यह तिरंगा 10 हजार फीट की ऊंचाई पर तवांग शहर में फहराया गया और ऊंचाई के मामले में देश में दूसरा सबसे ऊंचा ध्वज है। यह शहर चीन (China ) सीमा के नजदीक है और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए यह तीर्थ शहर है, इस ध्वज को शहर के किसी भी कोने से देखा जा सकता है।
सीएम पेमा खांडू ने कहा कि “अरुणाचल के देशभक्त लोगों को 104 फीट का राष्ट्रीय ध्वज समर्पित करने पर गर्व है, जिसे आज तवांग ( Tawang )के नगंगपा नटमे (बुद्ध पार्क) में फहराया गया।” ट्विटर पर सीएम ने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,यह ध्वज तवांग शहर में कहीं से भी देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में सीएम के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में है, जिसकी लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट है।
तवांग ( Tawang )अरुणाचल प्रदेश का एक जिला है। यह शहर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से 448 किमी उत्तर-पश्चिम में लगभग 3,048 मीटर (10,000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह शहर चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC) से लगभग 16 किमी दक्षिण में तवांग चू नदी घाटी के उत्तर में स्थित है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह शहर काफी महत्व रखता है, सीमावर्ती शहर होने की वजह से यह बेहद महत्वपूर्ण स्थान है।
Arunachal Pradesh CM Pema Khandu on Thursday hoisted a 104 ft tall monumental National Flag at Ngangpa Natme (Buddha Park) in Tawang
At 10000ft, this monumental national flag overlooking the Tawang city, is second highest in the country in terms of altitude, CM tweeted pic.twitter.com/wEhQSeGVvv
— ANI (@ANI) February 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?