उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) गोरखपुर (Gorakhpur ) शहर से मैदान में उतर चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah) की मौजूदगी में यहां से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। योगी के हलफनामे के मुताबिक, पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब 61 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, उनकी आय में भी करीब 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बीते दो साल से उनकी कमाई घट रही है। मुख्यमंत्री के पास घर, जमीन जैसी कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। 2017 में उनके ऊपर चार केस चल रहे थे। अब एक भी केस नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के लिए दो सेट में नामांकन किया। सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी इस दौरान मौजूद रहें। यह पहला मौका है कि तीनों बड़े नेता एक साथ किसी के नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखपुर पधारे हैं। सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।
2017 में विधान परिषद चुनाव के दौरान दिए हलफनामे में योगी ने बताया था कि उनके पास दो कार है। इनकी कुल कीमत 20 लाख रुपये बताई गई थी। इनमें फॉर्च्यूनर की कीमत 13 लाख और इनोवा की कीमत आठ लाख रुपये बताई गई थी। इस बार के हलफनामे में कार का कोई जिक्र नहीं है। योगी ने अपने हलफनामे में बताया है कि वे 49 हजार रुपये की कान की कुंडल और 20 हजार रुपये की रुद्राक्ष की माला पहनते हैं। 2017 के हलफनामे भी इनका जिक्र था। उस वक्त चेन की कीमत 26 हजार रुपये बताई गई थी।
पांच साल में योगी आदित्यनाथ की कमाई में 57 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीन साल तक उनकी कमाई तेजी से बढ़ी, लेकिन पिछले दो वित्त वर्ष से ये घट रही है। 2016-17 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल कमाई 8.40 लाख रुपये थी। 2017-18 में ये बढ़कर 14.38 लाख रुपये हो गई। 2018-19 में योगी आदित्यनाथ की कमाई में और इजाफा हुआ और ये 18.27 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2019-20 में मुख्यमंत्री की कमाई में गिरावट आई और ये घटकर 15.68 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में इसमें और कमी हुई और ये 13.20 रुपये ही रह गई।
#WATCH | Accompanied by Union Home Minister Amit Shah, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath files nomination papers as a BJP candidate from Gorakhpur Urban Assembly constituency pic.twitter.com/BYzpDtVmlS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?