हरियाणा (Haryana ) के सोनीपत (Sonipat ) शहर के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली हरियाणवी लोक गायिका सरिता चौधरी ( folk singer Sarita Chaudhary ) का शव उनके घर के अंदर बैड पर मिला है। वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला में इंचार्ज थी। सोमवार को फोन नहीं उठाने पर परिजन घर पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। जिस पर पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गायिका का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी ( folk singer Sarita Chaudhary )(56) सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती थी। उनकी बेटी बुलबुल व बेटा परमवीर उनके साथ रहते हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला में इंचार्ज थी। सरिता अक्सर स्टेज कार्यक्रम में रागनी की प्रस्तुति देती थी।पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी रागनी काफी पसंद की जाती हैं।
सोमवार को परिवार के सदस्यों ने उन्हें कॉल की। जब फोन नहीं उठाया गया तो परिवार के सदस्य घर पहुंचे। घर अंदर से बंद होने के चलते पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। जिस पर सरिता घर के अंदर मृत मिली। उनके मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत क कारणों का पता लग सकेगा।इस बात का पता लगाने का प्रयास किया कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या की गई है। हरियाणवी गायिका सरिता चौधरी ( Sarita Chaudhary )हरियाणा की प्रसिद्ध लोक गायिकाओं में से एक थी। हरियाणा रागनी और स्टेज शो में उसका खूब नाम था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?