दबंग की ठगी और पिटाई से आहत कानपुर ( Kanpur ) के युवक शेखर शुक्ला ने फेसबुक पर लाइव हो फांसी लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली। दबंग हरिओम पाण्डेय की ठगी और पिटाई से आहत शेखर शुक्ला (27) ने आत्महत्या कर ली। शेखर की मौत से पत्नी शिवा और बच्चा शौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी पुलिस की मौजूदगी में भाग निकला। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया।
कानपुर ( Kanpur ) में युवक शेखर शुक्ला सौदे में मिली दगाबाजी से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूल गया,फांसी लगाने से पहले उसने मौत का वीडियो भी बनाया। युवक की सुसाइड की खबर परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए मिली। जानकारी होते ही परिवार में खलबली मच गई। आनन-फानन में युवक को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार बाइक शोरूम एजेंसी के मालिक को बताया है।
वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों ने शोरूम के बाहर हंगामा जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची चकेरी थाने की पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
कानपुर ( Kanpur ) के चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में रहने वाले शेखर शुक्ला (27) ने सुसाइड कर लिया। युवक ने मौत से पहले फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि मैंने 2 लाख रुपए श्री गुरु होंडा बाइक एजेंसी मालिक को दिया था। पैसे मांगने पर मुझे परेशान किया जा रहा है। बेटे की बीमारी अब देखी नहीं जा रही है। अपने ही पैसे के लिए मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। यही नहीं एजेंसी मालिक हरिओम पांडेय ने कर्मचारियों के साथ मिलकर मुझे पीटा। जिससे आहत होकर मैं सुसाइड कर रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार बाइक शोरूम मालिक हरिओम पांडेय है।
शेखर की पत्नी शिवा ने बताया कि इलाके में रहने वाले हरिओम पांडेय का श्री गुरु होंडा नाम से बाइक शोरूम है। शेखर ने अपने दो लाख रुपए हरिओम को रखने के लिए दिए थे। मगर, हरिओम की नीयत बदल गई। हरिओम ने उससे कहा कि अपना प्लाट बेच दो, तो मैं तुम्हें दो लाख के साथ प्लाट की भी रकम दे दूंगा।
आरोप है कि बेटे के बीमार होने पर रविवार को शेखर रुपए मांगने हरिओम के शोरूम गया। इस पर हरिओम ने अपने कर्मचारियों के साथ शेखर की पिटाई कर दी। इससे आहत शेखर ने सोमवार को अपने निर्माणाधीन मकान में जाकर फंदे से लटक कर जान दे दी।
शेखर ने मौत से पहले फेसबुक पर अपना लाइव वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। वीडियो में शेखर ने अपनी मौत का जिम्मेदार बाइक शोरूम संचालक हरिओम को बताया है। वीडियो में शेखर यह भी कह रहा है कि हरिओम की प्रताड़ना से परेशान होकर मैं फांसी लगाकर जान दे रहा हूं। परिजनों को घटना की जानकारी फेसबुक के जरिए हुई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?