भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम से मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को इसे जारी किया गया।
विधानसभा चुनाव में ‘मिशन 300 प्लस’ को पूरा करने के लिए भाजपा (BJP )ने मंगलवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी कर किसानों से लेकर छात्राओं तक कई सुविधाएं मुफ्त देने का संकल्प लिया। सत्ता में फिर आने पर भाजपा अगले पांच साल तक सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देगी। वहीं, कॉलेज जाने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली-दीपावली पर एक-एक रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त और स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को दो करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन निशुल्क दिया जाएगा।
अगले पांच वर्ष में हर परिवार से कम से कम एक रोजगार और स्वरोजगार का अवसर देने, सभी विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरने की घोषणा की है।विधवा एवं निराश्रित महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये महीने करने की घोषणा की है।भाजपा ने लव जिहाद पर कम से कम दस वर्ष की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा का प्रावधान करने की घोषणा की है। गुंडे, माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए 18 मंडलों में एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है।
जन कल्याण का हम ने फिर से लिया संकल्प
यूपी के विकास का भाजपा ही एकमात्र विकल्पभाजपा लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 का अनावरण…#भाजपा_का_संकल्प https://t.co/IGRgeXBUiE
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 8, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?