केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा( IAS ) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में पश्चिम बंगाल कैडर के 1989 बैच के अधिकारी एस किशोर को कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान कैडर के अधिकारी संजय मल्होत्रा को वित्त विभाग में सचिव बनाया गया है।
यूपी पावर कॉरपोरेशन के पीएफ घोटाले में आरोपी आईएएस ( IAS ) अधिकारी और मौजूदा कृषि सचिव संजय अग्रवाल की केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति नहीं बढ़ाई है। वह 31 मार्च को यूपी कैडर में लौट जाएंगे। अग्रवाल के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पीएफ घोटाले में अभियोजन की स्वीकृति मांगी हुई है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में अग्रवाल की जगह अभी सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा को लगाया गया है।
वहीं, पश्चिम बंगाल कैडर आईएएस ( IAS ) के अधिकारी एस किशोर को कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान कैडर के अधिकारी संजय मल्होत्रा को वित्त विभाग में सचिव बनाया गया है। अलकेश कुमार शर्मा को केंद्रीय सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में रसायन एवं पेट्रो केमिकल विभाग में सचिव बनाया गया है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग में अतिरिक्त सचिव पी. डेनियल को सचिव बनाया गया है। वहीं, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में महानिदेशक मुखमीत सिंह भाटिया को सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग में सदस्य सचिव मीता आर लोचन को इसी विभाग में सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विदित रहे उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों के पीएफ को निजी कंपनी में निवेश कर में हुए घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने दो पूर्व चेयरमैन समेत 3 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। यह अधिकारी हैं 1984 बैच के आईएएस संजय अग्रवाल, आलोक कुमार प्रथम और यूपीपीसीएल में प्रबंध निदेशक रहीं अपर्णा यू.।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?