उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में सदर के देवरी रोड में निजी बीमा कंपनी के सहायक सेल्स मैनेजर (एएसएम) प्रशांत सक्सेना( Prashant Saxena ) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार को हुई। सोमवार को इलाज के दौरान मैनेजर की मौत हो गई। इसमें एक आरोपी को घटना के समय स्थानीय लोगों ने दबोचा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत सक्सेना ( Prashant Saxena ) आगरा (Agra) में रामविहार कालोनी, देवरी रोड का रहने वाला था। उनके पिता रवि सक्सेना 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत हैं। प्रशांत सक्सेना एचडीएफसी बैंक की बीमा शाखा में कार्यरत था। 12 फरवरी की शाम चार बजे वह घर का सामान लेने बाजार गया था। रास्ते में हनी बघेल और उसके दो साथी ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि वह अपने साथ बेसबॉल का बैट और हाकी लेकर आए थे। प्रशांत की बैट से पिटाई की। उसके सिर में ताबड़तोड़ प्रहार किए। इतना पीटा कि बैट भी टूट गया। मारपीट होता देखकर जुटे लोगों ने हनी बघेल को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। प्रशांत को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत होने पर सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार शाम को प्रशांत की मौत हो गई।
आगरा( (AGRA)पुलिस ने बताया है विवेचना में पता चला कि प्रशांत सक्सेना ( Prashant Saxena ) की दो महीने पहले नौकरी लगी थी। आरोपी हनी बघेल उससे बात करता था। मगर, नौकरी लगने के बाद प्रशांत उनसे बात नहीं करता। इससे वो रंजिश मान रहा था। इस पर ही घटना वाले दिन वह साथी के साथ आया। बेसबॉल बैट से उसके सिर में प्रहार किए। शाम तकरीबन चार बजे प्रशांत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। अब मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। हनी बघेल हिरासत में है।
मंगलवार सुबह मृतक प्रशांत ( Prashant Saxena )का शव उनके घर पर पहुंचा तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता रवि का आरोप है कि आरोपी दूध का काम करते हैं और उनका जुआ कराने का भी काम है। उन्होंने साजिशन बेटे को मारा है। उनके साथ अन्य लोग भी थे, पर पुलिस ने सिर्फ दो के नाम रिपोर्ट लिखी है। हिरासत में आरोपी से कोई पूछताछ नहीं की गई है। बेटे का फोन और सैलरी के पैसे छीने गए हैं। पुलिस कोई सही कार्रवाई नहीं कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?