उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए, रामपुर ( Rampur )में बुर्के में फर्जी वोटिंग कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने बुर्का पहन रखा था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों मां-बेटी हैं और इन पर केस दर्ज किया जाएगा। इस घटना से पहले ही भाजपा ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की शिकायत की थी।
गिरफ्तार दोनों महिला राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने मतदान केन्द्र पर वोट डालने आई थीं। ड्यूटी पर तैनात बीएलओ को शक होने पर उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने दोनों को महिला पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया। इस प्रकरण की जानकारी पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ भी वहां पहुंच गए।
रामपुर ( Rampur ) के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मुस्कान और रानी नाम की दो युवतियां बुर्का पहनकर फर्जी वोट डालने आई थी, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इनमें से एक ने फर्जी वोट डाल भी दिया था। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि दोनों के खिलाफ फर्जी वोट डालने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।रवींद्र कुमार ने दूसरों को भी चेतावनी दी कि कोई ऐसा ना करे, क्योंकि मतदान कर्मी ट्रेंड हैं और कोई फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती।
भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे खत में शिकायत की- आज हो रहे मतदान में पर्दानशीं महिलाओं की पहचान किए बिना ही मतदान कराया जा रहा है। पर्दानशीं महिलाओं की पहचान निश्चित करने के लिए बूथों पर महिला पुलिसकर्मी और चुनाव कर्मी तैनात किए जाएं, क्योंकि पर्दे की आड़ में फर्जी मतदान हो रहा है। साफ और निष्पक्ष मतदान जरूरी है। ऐसे में इस तरह का मतदान तुरंत रोका जाना चाहिए।
इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर( Rampur ) जिले के मिलक विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर शंकरपुर बूथ पर मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी सीमा नकवी भी रहीं। उन्होंने ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
#चुनाव_प्रहरी#जिलाधिकारी_रामपुर व #पुलिस_अधीक्षक_रामपुर द्वारा #AssemblyElections2022 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु राजकीय रजा इंटर कालेज, रामपुर का भ्रमण कर, मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया #YourVoteMatters
#AgelessDemocracy pic.twitter.com/z7HLpota90— Rampur police (@rampurpolice) February 14, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?