आज मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी ( Mainpuri )के क्रिश्चियन मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिलेश बाबू की सरकार परिवार के लिए चलती है। सभी जाति के लोगों का काम नहीं होता था। भाजपा जातिवाद को उखाड़ कर फेंकना में सफल हुई है। आज गुंडे माफिया पुलिस से डरते हैं। अखिलेश सरकार में पुलिस उनसे डरती थी। उन्होंने लोगों से पूछा कि अगर अखिलेश आएंगे तो जेल में बंद माफिया कहां रहेंगे।
अमित शाह ( Amit Shah)ने कहा कि मैनपुरी महर्षि मार्कण्डेय की तपोभूमि है। यहां महाराज तेज सिंह ने लड़ते-लड़ते अंग्रेजों उल्टा पैर भगा दिया। इस भूमि प्रणाम करता है। यूपी में दो चरणों का चुनाव समाप्त हुआ है। सपा सूपड़ा हो गया है। भाजपा के 300 पार के लक्ष्य के लिए नींव डालने का काम पश्चिमी यूपी वालों ने किया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लोग कहते थे कि लॉकडाउन हुआ तो गरीब लोग भूखे मर जाएंगे। गरीब का घर कैसे चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल तक हर व्यक्ति को पांच किलो अनाज देने का काम किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेल, दाल और नमक दिया। बताओ सपा सरकार ये कर सकती थी क्या?
अमित शाह ( Amit Shah)ने कहा कि पांच साल योगी सरकार चलने के बाद यूपी में अपराध कम हुआ है। यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भाजपा ने किया है। मोदीजी ने देश को सुरक्षित किया है। आज भारत की सीमा और सेना की तरफ कोई आंख उठाकर देख नहीं सकता।
औरैया (Auraiya) जिले में अछल्दा के मेला ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश के राज में कभी यूपी के गरीबों का भला नहीं हुआ।
मैनपुरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/1sD4hOCYB0
— Amit Shah (@AmitShah) February 15, 2022
Uttar Pradesh | Holi is on 18th (March), counting is on 10th, bring BJP govt to power on 10th, free gas cylinders will reach your house on 18th. No farmer will have to pay electricity bills for the next 5 years: Union Home Minister Amit Shah, in Dibiyapur, Auraiya pic.twitter.com/QFhFU7rjun
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?