गाजियाबाद (Ghaziabad ) के राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में फैशन डिजाइनर आयुषी दीक्षित (25)( Ayushi Dixit )ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने अपने काम के तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सृष्टि सोसायटी के जे-ब्लॉक में 1106 फ्लैट में सतीश दीक्षित रहते हैं। उनके अलावा परिवार में उनकी पत्नी आशा, बड़ी बेटी श्रुति, मझली बेटी आयुषी और छोटा बेटा निकिश रहता है। सतीश की मेरठ रोड पर नमकीन बनाने की फैक्टरी है।
आयुषी (25) ( Ayushi Dixit )नोएडा के सेक्टर-5 स्थित गौरव स्टूडियो में पिछले तीन साल से फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती थी। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे आयुषी ने फ्लैट की बालकनी में जाकर मूढ़े पर चढ़कर छलांग लगा दी। आवाज होने पर मां ने जब बालकनी में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वह श्रुति के साथ नीचे दौड़ पड़ीं। पति को घटना के बारे में जानकारी।
स्थानीय निवासियों की सूचना पर नंदग्राम थाना प्रभारी अमित काकरान मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। मौके पर आयुषी( Ayushi Dixit ) का पुलिस को सवा पेज का सुसाइड नोट मिला है। आयुषी( Ayushi Dixit ) ने अपनी डायरी में एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने पिता को लेकर कुछ बात लिखी हैं। साथ ही नौकरी के तनाव का जिक्र भी किया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह जो मुकाम हासिल करना चाहती थी, उसे हासिल नहीं कर पाई।पुलिस ने आयुषी का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।पिता सतीश दीक्षित ने बताया कि गौरव सेठ देश में बड़े डिजाइनर हैं। आयुषी ने उनके यहां काम करते हुए कई बॉलीवुड की हस्तियों के लिए भी ड्रेस डिजाइन की थी। हाल ही में आयुषी ने करीना कपूर के लिए भी ड्रेस डिजाइन की थी।
हादसा होने के बाद से आयुषी की मां आशा और बड़ी बहन श्रुति का रो-रोकर बुरा हाल है। मां आशा बार-बार रोते हुए बोल रहीं थी कि सबकी लाडली हमें छोड़कर चली गई। उन्होंने बताया कि साढ़े सात बजे वह मेरे पास लेटी थी। उसने मुझसे चाय के लिए पूछा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?