कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi )मंगलवार को पंजाब (Punjab) के रोपड़ में पार्टी का चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी उनके साथ थे। प्रियंका गांधी और चन्नी ने रूपनगर में एक रोड शो किया। रोड में भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने गुरुद्वारा श्री टिब्बी साहिब में मत्था भी टेका।
इस दौरान प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi )ने रोड शो को संबोधित भी किया। उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां एक ही खेल खेलती हैं, इनकी शुरुआत ही आरएसएस से हुई है, इनमें से एक गुजरात मॉडल की बात करती है तो दूसरी दिल्ली मॉडल की, लेकिन आपने गुजरात मॉडल देखा, उसका क्या हाल है?
गुजरात मॉडल में किसी को नौकरी नहीं मिली, किसी का काम-धंधा नहीं चला। वहीं दिल्ली मॉडल की बात करने वालों ने कोई अस्पताल या शैक्षणिक संस्थान नहीं बनाया है और कोई नौकरी भी नहीं दी।
प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi )ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंच पर कोई पगड़ी पहन लेने से सरदार नहीं बन जाता, उन्हें बताओ कि असली सरदार कौन है? इस पगड़ी की मेहनत और हिम्मत के बारे में बताओ। उन्हें बताओ कि पंजाब पंजाबियों का है और वे इसे चलाएंगे।
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रुपनगर जिले के ही रहने वाले हैं। रूपनगर जिले को रोपड़ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा सीएम चन्नी रुपनगर की ही श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से चौथी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस पार्टी के सीएम उम्मीदवार भी हैं।
#WATCH Congress leader Priyanka Gandhi Vadra and Punjab CM Charanjit Singh Channi hold a roadshow in Rupnagar#PunjabElections2022 pic.twitter.com/AM1QqdF6jD
— ANI (@ANI) February 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?