मैनपुरी के करहल (Karhal) विधानसभा क्षेत्र के कोसमा चौराहे पर जनसभा करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने कहा कि करहल में कमल खिला दो पूरे यूपी से सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ही सीट तीन सौ सीट का काम करेगी। संबोधन के दौरान उनके निशाने पर सपा और अखिलेश यादव रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के दौरान कहा था अब सीधे प्रमाण पत्र लेने आऊंगा। लेकिन भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के आगे उन्हें छह दिन बाद ही मैदान में उतरना पड़ा।
करहल (Karhal)क्षेत्र में ही गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर भी तंज कसा। गृहमंत्री ने कहा कि आज इस कड़ी धूप में वृद्ध नेताजी को भी अखिलेश यादव को मैदान में उतारना पड़ा। सपा को उन्होंने परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि सपा शासन में सैफई परिवार के 45 लोग अलग-अलग पदों पर थे। इससे साफ है कि सपा किसी जाति या समाज के लिए नहीं बल्कि परिवार के लिए काम करती हैं।
गृहमंत्री अमित शाह( Amit Shah)ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में एक जाति विशेष का लाभ होता है लेकिन भाजपा सरकार में गरीब,मजदूर,किसान एवं युवां का कल्याण करती है। भ्रष्टाचार इतना किया कि जब समाजवादी इत्र वाले के यहां रेड पड़ी तो इतने नोट मिले कि मंच भर जाए। सपा के नेता बोले हम चुनाव कैसे लड़ेंगे। आखिर गैर कानूनी रुपयों को मोदी ने कब्जे में लिया और उस पैसे को गरीब मां को सिलिंडर देने, किसान को सम्मान निधि देने का काम किया है।
अखिलेश यादव ने करहल से नामांकन के बाद कहा था कि अब 10 मार्च को ही यहाँ आऊंगा।
लेकिन छठे ही दिन मैदान में आना पड़ा और आज इस कड़ी धूप में वृद्ध आयु वाले नेताजी को भी मैदान में उतारना पड़ गया।
करहल की जनता समझदार है, अगर आगाज ऐसा है तो अंजाम कैसा होगा?
यूपी में पुनः कमल खिलेगा। pic.twitter.com/1HgYyJHGlA
— Amit Shah (@AmitShah) February 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?