समाजवादी पार्टी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav )ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया है। उन्होंने मैनपुरी के करहल ( Karhal )में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश को किसान, व्यापारी और नौजवानों ही मजबूत करेंगे। इन तीनों की उम्मीदों को समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। मुलायम सिंह यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि करहल से अखिलेश यादव को भारी वोटों से जिताने का काम करें।
मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav )ने करीब 15 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान किसान, व्यापारी और नौजवान का ही जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि नौजवानों को नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। व्यापारियों को सुविधा दी जाएगी, जिससे वह किसान की फसल को खरीद सकेंगे।किसान नौजवान और व्यापारी ये तीन मिलकर ही देश को मजबूत बनाएंगे। इसी से देश मजबूत होगा।
हालांकि, मुलायम सिंह ( Mulayam Singh Yadav )एक पल के लिए करहल के प्रत्याशी और अपने बेटे अखिलेश का नाम भी भूल गए और कहा कि जो भी यहां उम्मीदवार हैं, उन्हें जिता देना। धर्मेंद्र ने फिर उनकी मदद की तो मुलायम ने कहा कि अखिलेश यादव को भारी मतों से जिता देना।
#UttarPradeshElections | Samajwadi Party (SP) founder-patron and MP Mulayam Singh Yadav campaigns in Mainpuri
Farmers, youth & buissnessmen will make India strong. A huge number of people are present here in the rally, I assure you we will work for development: Mulayam Singh pic.twitter.com/C6gObF0tCw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 17, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?