जयपुर ( Jaipur ) एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सुधीर भंडारी( Dr Sudhir Bhandari )को सरकार ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के कुलपति ( Vice-Chancellor ) की भी जिम्मेदारी सौंप दी है ।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज आदेश जारी करते हुए डॉ. सुधीर भंडारी ( Dr Sudhir Bhandari )को 5 साल या उनकी 70 वर्ष की आयु जो पहले हाेगी तब तक के लिए नियुक्त किया है।डॉ. राजाबाबू पंवार के रिटायर्ड होने के बाद इस साल जनवरी में डॉ.भंडारी आरयूएचएस के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। डॉ. पंवार 12 साल तक आरयूएचएस के कुलपति के पद पर रहे। पिछले कई साल से इसकी तैयारी में लगे डॉ. भंडारी की फाइल 7 दिन पहले चिकित्सा मंत्री के पास पहुंची थी, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है।
उन्हें सरकार ने दो बार एक्सटेंशन दिया गया। भंडारी के चयन में सीनियरिटी और प्रशासनिक अनुभव को भी दरकिनार किया गया है। भाजपा की सरकार रही हो या फिर कांग्रेस की हर सरकार में दोनों को नजदीकी का फायदा डॉ. भंडारी को मिला। इससे पहले अक्टूबर 2018 में जब डॉ. भंडारी को एसएमएस का प्रिंसीपल बनाया गया था तब भी कई सीनियर प्रोफेसर सुधीर भंडारी के अनुभव को दरकिनार किया था।
डॉ.सुधीर भंडारी ( Dr Sudhir Bhandari )को भी एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल पद पर दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। हालांकि अब सवाल है कि डॉ. भंडारी को वीसी बनाने के बाद भी क्या जून माह तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल पद पर सरकार बनाए रखेगी या फिर किन्हीं दूसरे डॉक्टर्स को मौका देगी।
माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र जी ने आज आदेश जारी कर सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जयपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुधीर भण्डारी को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया।
— Raj Bhavan Rajasthan (@RajBhavanJaipur) February 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?