महाराष्ट्र (Maharashtra ) सरकार ने शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ ( Rajnish Seth ) को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। रजनीश सेठ 1988 कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने संजय पांडे से कार्यभार ग्रहण किया। संजय पांडे के पास महाराष्ट्र डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार था। महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक संजय पांडे ने पिछले साल 9 अप्रैल से अतिरिक्त प्रभार के रूप में महाराष्ट्र डीजीपी का पद संभाला था, जब राज्य के तत्कालीन डीजीपी सुबोध जायसवाल को सीबीआई में स्थानांतरित कर दिया गया था।
राज्य को पूर्णकालिक डीजीपी मिले इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। इतना ही नहीं इसे लेकर बांबे हाईकोर्ट ने भी आलोचना की थी। बांबे हाईकोर्ट द्वारा खिंचाई के बाद राज्य सरकार ने रजनीश सेठ को महाराष्ट्र का डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया है।
रजनीश सेठ ( Rajnish Seth )इससे पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के पद पर तैनात थे। डीजीपी कार्यालय के अधिकारी के मुताबिक, रजनीश सेठ गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे डीजीपी कार्यालय पहुंचे और निवर्तमान डीजीपी से पदभार ग्रहण किया। यह दूसरी बार है जब सेठ राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।
1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीश सेठ ( Rajnish Seth )मुंबई के आजाद मैदान में हुए दंगे के वक्त मुंबई के लॉ एंड ऑर्डर विभाग के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के रूप में तैनात थे। 26/11 के हमले के समय फोर्स वन का गठन किया गया था। तब रजनीश सेठ इस टीम के प्रमुख बनाए गए थे। गृह विभाग के प्रधान सचिव के तौर पर वे जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
IPS officer Rajnish Seth appointed as the new Director General of Police of Maharashtra
(file photo) pic.twitter.com/sDQNNy753g
— ANI (@ANI) February 18, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?