दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंधों का खुलासा करने वाले वाले कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।
गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास(Kumar Vishwas ) को Y कैटिगरी की सिक्योरिटी देने का बड़ा फैसला किया है। कुमार विश्वास अपने बयानों के चलते खलिस्तान समर्थक के निशाने पर हैं और उन्हें धमकी दी जा रही हैं।कुमार विश्वास की जान को खतरा होने की आशंका के चलते उन्हें ये सुरक्षा दी गई है।
दरअसल, देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas )ने बुधवार को अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
विश्वास (Kumar Vishwas )ने दावा किया था कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।
उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।
यही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी की ओर से खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फार जस्टिस से मदद लेने के आरोपों की जांच कराए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही सीएम चन्नी ने गृहमंत्री को लिखे पत्र के साथ सिख फार जस्टिस के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से खालिस्तानी समर्थकों को लिखे एक पत्र की कापी भी लगाई थी। इस पत्र पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे मामले को दिखवाने का भरोसा दिया है।
Centre gives Kumar Vishwas a Y category security with CRPF cover. pic.twitter.com/9MNitAFbn8
— ANI (@ANI) February 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?