राजस्थान ( Rajasthan )के पाली( Pali )में शिवपुरा थाना पुलिस की लूट करने की वारदात सामने आई है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police ) के थाने के अधिकारी और अन्य पुलिस जवानों ने अपने एजेंट के जरिए पंजाब (Punjab) के ज्वेलरी व्यापारी को लूट लिया। व्यापारी और उसके दो साथियों के साथ मारपीट कर दो परिचितों के अकाउंट में एक दो लाख रुपए भी ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित ने आरोप लगया कि पुलिस ने उनके पास रखी करीब चार लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी ले ली थी।
लूट की वारदात के बाद फरियादी ने पाली के सदर थाना में राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police ) के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी राजन दुष्यंत ने मामले की जांच करवाई तो पूरा सच सामने आ गया। इसके बाद शिवपुरा थानाप्रभारी अनिल सारण, कॉन्स्टेबल गीगाराम और तुलसीराम को गिरफ्तार कर लिया है। शिवपुरा थाने का हेड कॉन्स्टेबल मीठालाल, कॉन्स्टेबल मनीष विश्नोई और लूट की वारदात का मास्टर मास्टर अमृत सोनी फरार है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police )आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इधर, एसपी ने थाना अधिकारी अनिल और दो कॉन्स्टेबल गीगाराम और तुलसीराम को निलंबित कर दिया है।
पाली एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह (32) पुत्र सरदार गोविंद सिंह आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लंबे समय से काम करते हैं। जोधपुर के रहने वाला अमृत सोनी सुरेंद्र का परिचित है। उसके कहने पर सुरेंद्र अपनी ज्वेलरी की मार्केटिंग करने के लिए 15 फरवरी को अपने दोस्त लविस (19) के साथ पाली आए थे।
एसपी ने बताया कि आरोपी अमृत नए खरीदार जोड़ने का झांसा देकर पीड़ित को ब्यावर से पाली की तरफ लेकर आया। जाडन टोल नाके के पास पहुंचने पर दो गाड़ियों में सवार पुलिसकर्मियों ने व्यापारी व उसके दोस्त को अपनी गाड़ी बैठाया और जंगल की तरफ ले गए। रास्ते में दोनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर और मारपीट कर दो लाख रुपए और ज्वेलरी लूट ली। बाद में व्यापारी को अजमेर रोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद फिरयादी थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया।
#Pali: आर्टिफिशियल ज्वैलरी प्रकरण
सदर थाना पुलिस ने आरोपी थानेदार अनिल सारण को कोर्ट में किया पेश, दो आरोपी कांस्टेबल किए गए कोर्ट में पेश, न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा सदर…@PaliPolice pic.twitter.com/73aHWLivVF
— First India News (@1stIndiaNews) February 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?