श्रीलंका ( Sri Lanka ) के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया। शनिवार (19 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की। इस दौरान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है। वे टेस्ट में भारत के 35 वे कप्तान होंगे। अब तीनों फॉर्मेट की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी।
विराट कोहली और ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच और श्रीलंका के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। शार्दुल को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वे दक्षिण अफ्रीका में स्टैंडबाई के तौर पर गए थे।
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। चेतन शर्मा ने टीम घोषणा के समय कहा कि दोनों को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है। वे रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। ये अच्छी बात है कि भारत के दो बड़े खिलाड़ी रणजी में खेल रहे हैं।
टी20 टीम में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और आवेश खान।
टेस्ट टीम में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।
श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टी20 मुकाबला लखनऊ में 24 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दो टी20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज की शुरुआत मोहाली में होगी। पहला मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु में दूसरा और अंतिम टेस्ट 12 से 16 मार्च तक आयोजित होगा।
Test squad – Rohit Sharma (C), Priyank Panchal, Mayank Agarwal, Virat Kohli, Shreyas Iyer, Hanuma Vihari, Shubhman Gill, Rishabh Pant (wk), KS Bharath, R Jadeja, Jayant Yadav, R Ashwin, Kuldeep Yadav, Sourabh Kumar, Mohd. Siraj, Umesh Yadav, Mohd. Shami, Jasprit Bumrah (VC).
— BCCI (@BCCI) February 19, 2022
.@ImRo45 becomes India’s all-format captain.#Cricket #RohitSharma #CricketTwitter pic.twitter.com/RvzJ2asYKK
— CricTracker (@Cricketracker) February 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?