उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच हाथरस ( Hathras ) जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ( BJYM ) के जिला महामंत्री कृष्णा यादव(Krishna Yadav )की गोली लगने से मौत हो गई। युवा भाजपा नेता के गोली लगने से मौत होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बीजेपी नेता को किसी ने गोली मारी है या उन्होंने आत्महत्या की है? पुलिस से गुत्थी सुलझाने में लगी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा ( BJYM )के जिला महामंत्री कृष्णा यादव (Krishna Yadav )की गोली लगने से मौत हो गई। कृष्णा यादव अपने घर की दूसरी मंजिल पर घायल अवस्था में मिले थे। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान यादव की मौत हो गई। उनके सिर में गोली लगी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव (Krishna Yadav )को किसी ने गोली मारी है या फिर उन्होंने आत्महत्या की है। भाजपा नेता की मौत की खबर मिलने के बाद पार्टी में शोक की लहर है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नेता को श्रद्धांजलि दी है। पुलिस ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा यादव नाम के युवक को गोली लगी है।
परिजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ दे गए हैं। जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के कमरे से एक तमंचा और एक खाली खोखा बरामद किया है। उच्च अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ पर एक युवक कृष्णा यादव को घर के भीतर गोली लगने की सूचना प्राप्त होने तथा कृत कार्यवाही के संबंध में-@Uppolice pic.twitter.com/HMKnh8q5sm
— HATHRAS POLICE (@hathraspolice) February 20, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?