उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण एटा ( Etah ) जिले के मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है, 65 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डालकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। छिटपुट घटनाओं के बीच जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम छह बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में 65.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2017 के चुनाव में 64.71 फीसदी वोटिंग हुई थी।
कासगंज ( Kasganj ) जिले की कासगंज सदर, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को उत्साह के साथ मतदान संपन्न हुआ।कासगंज जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 63.04 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले चुनाव से 0.95 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले चुनाव में 62.75 प्रतिशत वोट पड़े थे।
एटा ( Etah )जिले में अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में गांव लंगुटिया में बनाए गए बूथ पर शाम करीब पांच बजे फायरिंग हो गई। कुछ लोग यहां आकर मतदाताओं पर दबाव बनाने लगे। उन्हें भयभीत करने के लिए अराजक तत्वों ने फायरिंग कर दी। इसे लेकर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जैथरा थाना पुलिस ने पहुंचकर चार लोगों को मौके से पकड़ लिया।
एटा ( Etah )जिले में अलीगंज विधानसभा और थाना क्षेत्र में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान करते 18 लोगों को पकड़ा गया। शीतलपुर में एक बूथ के पीठासीन अधिकारी पर लोगों ने शराब के नशे में ड्यूटी करने का आरोप लगाया। जिस पर दूसरे कार्मिक की ड्यूटी लगाई और आरोपी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
105 आदर्श और सखी बूथों पर हुई सजावट को लेकर मतदाता उत्साहित दिखे। सुबह 11 बजे के बाद मतदान में तेजी आई। इस बीच जलेसर में अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार पहुंचे। एटा सदर और अलीगंज क्षेत्र में भी उन्होंने दौरा किया।
कासगंज ( Kasganj )जिले में भरगैन में फर्जी वोटिंग करने के आरोप में तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं अमांपुर विधानसभा के झीगनपुर में मतदान केंद्र गांव से 4-5 किलोमीटर दूर होने के कारण लोगों ने दोपहर तक मतदान का बहिष्कार किया, वोट नहीं डाले। दोपहर एक बजे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर वोट डलवाए और भविष्य में मतदान केंद्र बनवाने का भरोसा दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?