उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आजमगढ़ ( Azamgarh ) में अहरौला थानाक्षेत्र के माहुल कस्बे में स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान से रविवार की शाम खरीदी गई शराब ( Liquor ) पीने से से दस लोगों की मौत हो गई। 24 से अधिक लोग बीमार हैं।इनमें पांच की हालत गंभीर है। घटना के विरोध में लोगों ने जाम और प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे लोगों का धरना-प्रदर्शन शाम तक चल रहा था। इस मामले में लापरवाही बरते जाने पर जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी और अहरौला थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सरकारी देशी शराब ( Liquor ) की दुकान से रविवार की शाम को शराब पीने के बाद मरने वालों में फेकू (32) निवासी माहुल, थाना अहरौला, झब्बू (45) निवासी माहुल, थाना अहरौला, रामकरन बिंद (55) निवासी माहुल, थाना अहरौला, अच्छेलाल (40) निवासी माहुल, थाना अहरौला, सतिराम (45) निवासी माहुल, थाना अहरौला, विक्रम बिंद (55) निवासी रसूलपुर, थाना अहरौला, पंचम (60) निवासी लहुरमपुर, थाना पवई, बुद्धू (50) निवासी राजापुर, थाना पवई, छेदी (54) निवासी राजापुर माफी, कोतवाली फूलपुर, रामप्रीत (55) निवासी दक्खिनगांवा कोतवाली फूलपुर। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराब ( Liquor) पीने के बाद लोगों को खून की उल्टी हुई और सर दर्द करने लगा. आनन-फानन में परिजन अस्पताल गए लेकिन 10 लोगों की जहां मौत हो गई,मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जबकि 24 से अधिक बीमार लोग विभिन्न अस्पतालों में जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। बीमार लोगों में पांच की हालत अत्यंत गंभीर है। इसको देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहली प्राथमिकता बीमार लोगों का बेहतर इलाज कराना है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दस लोगों की मौत की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी चार बार हुए शराब कांड में कई लोगों की जान जा चुकी है। वर्ष 2002 में इरनी में हुई घटना में 11, वर्ष 2013 में मुबारकपुर में 53, वर्ष 2017 में सगड़ी क्षेत्र में 36 और 2021 में पवई में हुई घटना में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
इन घटनाओं में कुल 122 लोगों की जान जा चुकी है। अगर अहरौला क्षेत्र में हुई घटना में दस लोगों की मौत का आंकड़ा जोड़ दिया जाए तो मृतकों की संख्या 132 हो जाएगी। जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की हर घटना के बाद पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग ने कुछ दिनों के लिए सख्ती की, लेकिन स्थिति फिर यथावत हो गई।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) February 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?