उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ के लखनऊ एयरपोर्ट ( Lucknow Airport ) पर सोमवार को दो सोना तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 2.23 किलो तस्करी का सोना ( Gold )बरामद हुआ जो दुबई से लाया जा रहा था। तस्कर इस सोने की पट्टी बनाकर पैरों में चिपकाकर ला रहे थे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई (Dubai)से आई फ्लाइट से उतरे इन यात्रियों पर कस्टम विभाग की टीम को शक हुआ। कस्टम टीम ने इन दोनों यात्रियों के जूते और मोजे उतरवाए तो उनके पैर के निचले हिस्से में सेलो टेप चिपका सोना मिला। टेप को खोला तो पैर के टखने से चिपकी 2.23 किलो ग्राम सोने की पट्टी बरामद हुई। जिनकी कीमत लगभग 1.19 करोड़ रुपए है।
दुबई से एयर इंडिया का विमान एआइ-936 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आइएक्स-194 से दो अलग-अलग यात्री चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ( Lucknow Airport) उतरे थे। कस्टम को पहले ही लीड मिली थी कि इन विमानों में सोना जा रहा है। इस इनपुट पर कस्टम की टीम सघन जांच कर रही थी।
इस बीच इमिग्रेशन प्रक्रिया के बाद जब यह यात्री आगे कस्टम की ओर बढ़े तो स्कैनर में उनके शरीर में किसी धातु के होने का संकेत मिला। दोनों यात्रियों को कस्टम विभाग की टीम ने रोक लिया। उनसे जब कड़ी पूछताछ की गई तो पहले दोनों ने अपने पास किसी भी धातु के होने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनको पूछताछ कक्ष में ले जाकर जांच की गई तो जूते में अलग-अलग छिपाकर लाई गई 2.23 ग्राम सोने की पट्टी मिली।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि दुबई में एक व्यक्ति ने उनको लखनऊ तक जूते में छिपाकर जूता पहुंचाने के एवज में रुपये दिए थे। यहां बाहर निकलकर एक फोन आना था। लेकिन उससे पहले ही यहां पकड़ लिया गया। कस्टम के कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट ( Lucknow Airport)पर सख्ती बहुत बढ़ा दी गई है। तस्कर नए-नए रास्ते अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनको पकड़ लिया जा रहा है


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?