उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank ) के फील्ड अफसर शिवम को सोमवार रात साढ़े आठ बजे बदमाशों ने गोली मार कर हत्या दी।
शिवम को गंभीर हालत उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वारदात बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई। फील्ड अफसर शिवम एचडीएफसी बैंक की आगरा गेट स्थित शाखा में तैनात था।शिवम बैंक से घर वापस लौट रहा था।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के बसई मोहम्मदपुर के गाजीपुर गांव निवासी शिवम (25) बाइक से घर जा रहा थे। खंजापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास जैसे ही वे पहुंचे, बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। गोली शिवम के कंधे में जा लगी। इससे वह मौके पर ही गिर पड़े। सूचना पर घरवालाें के साथ ही रसूलपुर व बसईमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank ) कर्मी को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
घरवालों के अनुसार, शिवम की एक माह पूर्व ही एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank ) में नौकरी लगी थी। वारदात के वक्त शिवम बैंक का काम पूरा कर घर जा रहे थे।फिरोजाबाद ( Firozabad ) पुलिस ने बताया कि वारदात में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
जनपद फिरोजाबाद के थाना बसई मो0पुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक शिवम को लगी गोली के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दी गयी बाइट ।?? @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/gr3RgV9w4y
— Firozabad Police (@firozabadpolice) February 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?