उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) जिले में ऑनर किलिंग (Honor killing ) की दुस्साहिक वारदात सामने आई है। जिसमें बहन के प्रेम संबंधों से बौखलाए युवक मूलचंद्र उर्फ मुलायम ने सोमवार शाम को घर के पास से गुजर रहे बहन के प्रेमी को अंदर खींचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिरा तो पेट व सिर के पीछे गोलियां मार दीं। यह देख उसकी प्रेमिका बचाने आई तो हमलावर भाई ने उस पर भी फायर कर दिया। करीब आधा घंटे चले झूठी शान के इस खूनी खेल में युवती व उसके प्रेमी दोनों की मौत हो गई। शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) पुलिस ने आरोपी भाई मुलायम को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है।
सनोज उर्फ सोनू (18) का पड़ोस में रहने वाले हाकिम की बेटी प्रीति (18) से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सनोज एक परचून की दुकान में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात को प्रीती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। इसकी जानकारी होने पर प्रीती का भाई मूलचंद्र उर्फ मुलायम वहां पहुंचा और नोकझोंक के बाद बहन को घर ले आया। सोमवार शाम करीब चार बजे सनुज खाना खाने दुकान से घर जा रहे था । आरोप है कि प्रीती के घर के पास से गुजरते समय मूलचंद्र ने उन्हें धक्का देकर साइकिल से गिरा दिया। इसके बाद अपने घर में खींच ले गया। धारदार हथियार से कई वार किए।
चीख-पुकार सुनकर प्रीती उन्हें बचाने आई तो मूलचंद्र ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। वह संभल पाती, इससे पहले उसने सनुज पर तमंचे से दो फायर किए। एक गोली उनके सिर में पीछे की ओर, दूसरी पेट में लगी। प्रीती ने भाई को पकडऩे का प्रयास किया तो उनके भी सिर में गोली मार दी। इस पूरे घटनाक्रम में मुलायम का पिता हाकिम सिंह भी साथ था। फायरिंग में एक गोली उसके पैर में भी लगी। घटना के बाद आरोपित वहां से भागे तब ग्रामीणों ने प्रीती को देखा कि उनकी मौके पर मौत हो चुकी है। सनुज की हालत गंभीर थी, इसलिए पुलिस को सूचना कर उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया।घटना के बाद मूलचंद्र और उसका पिता हाकिम खुद थाने पहुंचा। शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) पुलिस ने दोनों के विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र जलालाबाद के ग्राम ककराहा में प्रेम प्रसंग में भाई द्वारा बहिन व युवक को गोली मारने की घटना में बहिन की मौके पर मृत्यु हो जाने व युवक के घायल होने के सम्बन्ध में एस0 आनन्द SP #shahjahanpurpol की बाइट। #UPPolice @Uppolice @112UttarPradesh pic.twitter.com/jOeV47m9rc
— SHAHJAHANPUR POLICE (@shahjahanpurpol) February 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?