प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बहराइच (Bahraich ) में चुनावी जनसभा संबोधित किया। पीएम मोदी ने यूक्रेन (Ukraine) को लेकर रूस (Russia) और अमेरिका जैसी महाशक्तियों के बीच छिड़ी जंग को लेकर कहा है कि भारत को ताकतवर बनाने की जरूरत है। पीएम मोदी ने टफ टाइम में टफ लीडर जरूरी बताया और कहा कि देश और राज्य की जिम्मेदारी मजबूत कंधों पर होनी चाहिए।
यहां उन्होंने कहा कि आज आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। जब चारों तरफ उथल-पुथल मची हो। चारों तरफ हर कोई यही सोच रहा हो कि कल क्या होगा, परसों क्या होगा? ऐसे में भारत को ताकतवर होना चाहिए कि नहीं? मजबूत होना चाहिए कि नहीं?
आज भारत का ताकतवर होना ना सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी होता है। आज आपका एक एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक एक वोट देश को मजबूती देगा।”
बहराइच (Bahraich ) की चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने ढीले टीचर और दरोगा का उदाहरण देते हुए कहा, ”आप देखिए स्कूल में भी कोई ढीला ढाला टीचर हो तो स्टूडेंट्स को पसंद आता है क्या। बच्चों के परिवारजनों को पसंद आता है। आप भी चाहते हैं ना कि टीचर मजबूत होना चाहिए। आपके इलाके में दरोगा ढीला ढाला पसंद आता है क्या। दरोगा भी मजबूत चाहते हैं ना। इनता बड़ा देश, इतना बड़ा राज्य, जिम्मेदारी मजबूत कंधों पर होनी चाहिए कि नहीं। जब टफ टाइम होता है तो टफ लीडर जरूरी होता है।”
इस दौरान सभी विपक्षी दलों पर हमला किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन के खिलाफ इन लोगों ने उकसाया था कि ये भाजपा की वैक्सीन है, ये मत लगवाना। जैसे वैक्सीन में आपने उनकी बातें नहीं सुनी, वैसे चुनाव में भी उनकी बातें मत सुनना। पीएम मोदी ने कहा कि आपने हमारी बात मानी और टीका लगवाया, मैं आप का धन्यवाद करता हूं। और तो और इन लोगों ने तस्वीरें दिखाकर यूपी को बदनाम करने का भी काम किया।
उन्होंने कहा कि जन धन खाते के साथ जब हमनें मोबाइल फोन और आधार को जोड़ा तो ये सुरक्षा चक्र और मजबूत हो गया। अब हमारे छोटे किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों को भी जन धन खातों के कारण बैंकों से आसान ऋण मिलना संभव हो पाया है।
Euphoric atmosphere in Bahraich. Watch my speech. https://t.co/EmLM0h0zBA
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?