जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport )पर गुरुवार को एक व्यक्ति को 30 लाख रुपये के सोने( Gold ) के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया गया है। यात्री दुबई से उड़ान भरकर जयुपर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। सीमा शुल्क अधिकारी (कस्टम ऑफिसर ) ने बताया कि आरोपी के पास से 583 ग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। आरोपी ने सीट के नीचे पांच सोने के बिस्किट पॉलीथिन में लपेटकर छिपा रखे थे। आरोपी ने पूछताछ में तस्करी करने की बात स्वीकार की।
सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण ने बताया कि सोना ( Gold )पॉली शीट से लपेटा हुआ था, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है। इसके बाद, जिस सीट के नीचे सोना छुपाया गया था, उस सीट के यात्री की की पहचान आगमन हॉल में यात्रियों के बोर्डिंग पास की जांच करके की गई, जिसके बाद यात्री को रोका गया और हिरासत में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में यात्री ने दुबई से जयपुर के बीच के हवाई टिकट के बदले इस सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पकड़ा गया युवक 45 साल का है और झुंझुनूं ( Jhunjhunu ) का रहने वाला है। वह दुबई( Dubai )में मजदूरी करता है। पिछले साल काम के लिए दुबई गया था। पूछताछ में पकड़े गए यात्री ने बताया कि उसे दुबई एयरपोर्ट पर एक दो लोग मिले थे। जिन्होंने ये पैकेट दिया था।उन्होंने ही दुबई से जयपुर का एयर टिकट करवाया था। इसके बदले उन्होंने इस पैकेट को जयपुर एयरपोर्ट ( Jaipur Airport )पर पहुंचाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि एयरपोर्ट के बाहर एक युवक मिलेगा जो पहचानने के बाद पैकेट ले लेगा।
बीते सोमवार को अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा की रहने वाली अमानी हैवेंस लोपेज को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला शारजाह से फ्लाइट लेकर जयपुर एयरपोर्ट ( Jaipur Airport )आई थी। आरोपी महिला के पाइवेट पार्ट से डॉक्टरों ने ड्रग्स से भरे 60 कैप्सूल निकाले थे। इन कैप्सूल में मिले दो किलो से ज्यादा ड्रग्स की कीमत 16 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
Rajasthan | 5 rectangular gold biscuits worth approx Rs 30 lakh with a 99.90% purity were found concealed under a passenger seat cushion of an Air India flight arriving from Dubai, during a routine rummaging done by customs officials at Jaipur International Airport: Customs Dept pic.twitter.com/Q200mlyTAY
— ANI (@ANI) February 24, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा