इंदौर (Indore) में बैंक ऑफ न्यूयॉर्क ( Bank of New York )की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट शगुन सचदेवा( Shagun Sachdeva )ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका अपने लिव-इन पार्टनर से पुणे जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, बैंक ऑफ न्यूयॉर्क ( Bank of New York ) पुणे( Pune ) में पदस्थ शगुन सचदेवा लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित शालीमार टाउनशिप में रह रही थी। शगुन मूल रूप से दिल्ली ( Delhi ) की रहने वाली है। वह इंदौर में अपने लिव-इन पार्टनर अक्षय भाटिया के साथ रह रही थी। पुलिस का कहना है कि शगुन पुणे जाना चाहती थी, जबकि अक्षय इसके लिए तैयार नहीं था। वह इंदौर में ही काम करना चाहता है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होते थे और दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने ही शगुन के दिल्ली में रहने वाले पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
शगुन के पिता ने भी पुलिस को बताया कि दोनों में पुणे जाने का ही विवाद था। दोनों को कई बार समझाया भी लेकिन वे नहीं माने। जब कोई हल नहीं निकला तो इस बारे में बोलना बंद कर दिया। दरअसल, शगुन पुणे जाना चाहती थी और अक्षय से भी साथ में पुणे जाने का कहती थी। दो दिन पहले इस बात पर विवाद हुआ था और दोनों में बातचीत भी बंद हो गई थी। अक्षय इंदौर में रहना चाहता था। यहां बिजनेस शुरू करना चाहता था। अक्षय ने पुलिस को बताया कि उसके पास फिलहाल कोई काम नहीं है। काफी समय से वह इंदौर में बिजनेस शुरू करना चाह रहा है। इसकी ही कोशिश में लगा है। शगुन चाहती थी कि वह पुणे में रहें। माता-पिता को छोड़कर नहीं जा सकता। इसी कारण विवाद होता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?